चंडीगढ़ में बड़ी साजिश नाकाम, IED के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Massive fire in the NICU of a women's hospital in Amravati

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे रविवार रात ऑपरेशन सेल की टीम को एक डोलनी (दूध रखने वाला बर्तन) के अंदर IED विस्फोटक मिला। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। शुरुआती जांच में इनके तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस अब कथित हैंडलर और संभावित टारगेट का पता लगाने में जुटी है।

सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने डोलनी की जांच की और उसमें मौजूद IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम IED को अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गई।

ऑपरेशन सेल की टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि IED का इस्तेमाल कहां और किस वारदात में किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *