ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के नौजवान लगातार फर्जी एजेंट के जाल में फंस रहे हैं और डंकी रूट के जरिए विदेशों में भेजा जा रहा है। जिस कारण वहां जाकर नौजवान फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब मैक्सिको से सामने आया है, जहां एक पंजाबी नौजवान ने रोते हुए वीडियो जारी की है।
हाथ जोड़कर लोगों से की अपील
वीडियो में एक सिख नौजवान कमरे में लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह हाथ जोड़कर कह रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उसके जैसी गलती कोई न करे। यहां से भागने की कोशिश न करें। उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।
वीडियो में काफी परेशान दिख रहा है युवक
इसके बाद उसने वीडियो बनाने वाले की ओर इशारा करते हुए उसने कहा कि यही व्यक्ति उसे यहां तक लेकर आया था। युवक ने गलती मानते हुए कहा कि उसे इसकी सजा मिल गई। उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। अंत में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। युवक काफी परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा है।









