फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, फेल हो गए थे प्लेन के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने के मामले पर अब बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक बॉक्स की जांच के दौरान पता लगा कि फ्लाइट के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस कारण फ्लाइट 4 सैकिंड तक पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गई थी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने के मामले पर अब बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक बॉक्स की जांच के दौरान पता लगा कि फ्लाइट के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस कारण फ्लाइट 4 सैकिंड तक पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गई थी।

घटना में 24 लोग जख्मी हुए थे
रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान फ्लाइट का ऑटोपायलट मोड भी डिस्कनेक्ट हो गया था और प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया था। जिस कारण वह तेजी से 300 फीट नीचे आ गया था। अचानक नीचे आने के कारण फ्लाइट में बैठे क्रू मैंबर्स और पैसेंजर्स को जोरदार झटके लगे थे। इस घटना में 24 लोग घायल हो थे।

कुछ सेकिंड बाद दोबारा चलने लगे सिस्टम
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ सेकंड बाद तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा काम करने लगे। इसके बाद विमान को कंट्रोल में लिया गया और फ्लाइट ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। बता दें हाइड्रोलिक सिस्टम के कारण ही प्लेन उड़ान भरता है। इस फ्लाइट में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *