सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बातें

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जिसमें पता चला कि उसने सुखबीर बादल की छाती पर हमला करना था। पर किसी तरह वह इस हमले में बच गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जिसमें पता चला कि उसने सुखबीर बादल की छाती पर हमला करना था। पर किसी तरह वह इस हमले में बच गए।

सुरक्षाकर्मियों के रोकने के कारण बची जान
नांदेड़ पुलिस ने बताया कि सुखबीर बादल के ऊपर गुरुद्वारा साहिब के अंदर कृपाण के साथ हमला किया गया था। जैसे ही हमला हुआ तो उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। पर इस दौरान कृपाण सुखबीर बादल के हाथ पर लग गई और गहरा कट पड़ गया। उनके साथ एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है।

सुखबीर बादल के 2 से 3 टांके लगे हाथ में
इस घटना के बाद सुखबीर बादल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान देखा कि उनके जख्म काफी गहरे हैं। जिस कारण उनके दाहिने हाथ में 2 से 3 टांके लगाने पड़े। हालांकि सुखबीर बादल की हालत अब पहले से कहीं बेहतर बताई जा रही है।

गुरुद्वारे में सेवा करता है आरोपी
पुलिस ने आगे बताया कि सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी गुरुद्वारे में ही पिछले 2 साल से सेवादार के रूप में काम कर रहा है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है जो 60 से 62 साल के हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *