सुखबीर बादल पर हुए हमले भाजपा नेता केवल ढिल्लों का आया बयान, बोले- पावन धरती पर हिंसा मंजूर नहीं

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के सचखंड श्री हुजूर साहिब में किरच से हमला किया गया। जिसमें वह जख्मी हो गए हैं। उन पर हुए इस हमले को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चिंता जताई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के सचखंड श्री हुजूर साहिब में किरच से हमला किया गया। जिसमें वह जख्मी हो गए हैं। उन पर हुए इस हमले को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चिंता जताई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

केवल ढिल्लों ने जताई चिंता
केवल ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में कहा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हुए हमले की खबर सुनकर मुझे बहुत चिंता हुई है। मैं उनके जल्द ठीक होने और उनकी बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं।



किसी भी समाज और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, खासकर हमारे पवित्र तख्त साहिब की पावन भूमि पर तो बिल्कुल नहीं। श्री हजूर साहिब की पवित्र भूमि हमें शांति, सेवा, ध्यान और सबकी भलाई का संदेश देती है। इस पवित्र स्थान पर ऐसी हिंसक घटना का होना बेहद दुखद और निंदनीय है।

परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे
जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे। इस दौरान वह माता गुरुद्वारा साहिब परिसर में थे तो उन पर तेजधार किरच के साथ हमला किया गया। किरच सीधा जाकर उनकी कलाई पर जा लगी, जिस कारण उनके हाथ से खून बहने लगा। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी हो चुका है हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी सुखबीर बादल पर हमला हो चुका है। साल 2024 में सुखबीर बादल श्री दरबार साहिब में पहरेदारी कर थे तो इस दौरान ही एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। पर एक बार फिर से उन पर हमला होने से सुखबीर बादल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *