हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, टैक्सी-बस और सेब कारोबार पर असर

Petrol and diesel prices rise in Himachal; impact on taxi, bus, and apple businesses.

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगाया है, जिसे रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है।

नई कीमतों के बाद शिमला में पेट्रोल 102.48 रुपये से बढ़कर 103.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत 94.67 रुपये से बढ़कर 95.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

पर्यटन पर पड़ेगा असर

ईंधन महंगा होने से हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों की जेब पर भी असर पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अब सफर के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।ईंधन की कीमत बढ़ने से टैक्सी और बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

सेब कारोबार पर भी असर

हिमाचल में इस समय सेब सीजन पीक पर है। प्रदेश में सेब की ढुलाई मुख्य रूप से ट्रकों से होती है। ऐसे में डीजल महंगा होने से सेब की ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ सकती है, जिसका असर पूरी सेब इंडस्ट्री पर पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *