पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान

पंजाब में खेल जगत को गहरा झटका लगा है, क्योंकि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया है। गुरजीत तूत पिछले काफी समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। ईलाज के दौरान ही फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उनका निधन हो गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में खेल जगत को गहरा झटका लगा है, क्योंकि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया है। गुरजीत तूत पिछले काफी समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। ईलाज के दौरान ही फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उनका निधन हो गया है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे
जानकारी के मुताबिक गुरजीत तूत किडनी की समस्या से परेशान थे। किडनी की परेशानी को लेकर वह अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहे थे। लेकिन ईलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। तूत की मौत के बाद कबड्डी खिलाड़ियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

अपनी रेड से इंटरनेशनल कबड्डी में बनाई थी पहचान
गुरजीत सिंह तूत फिरोजपुर के तूत गांव के रहने वाले थे। कबड्डी में उनकी रेड का दूर-दूर तक कोई मुकाबला नहीं था। इस कारण वह अपनी रेड को लेकर ही पंजाब ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल कबड्डी तक में मशहूर थे। करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *