ख़बरिस्तान नेटवर्क : सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर-अल-असद को कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों को सीरिया गृहयुद्ध में लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामले में दोषी ठहराते हुए अपना सख्त फैसला सुनाया है। इसी मामले में बशर अल-असद के मामा के बेटे अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई।
सरकार गिरने के बाद छोड़कर भागे थे
आपको बता दें बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है। दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई। अतीफ नजीब को जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मंगलवार को कैदी की वर्दी पहनाकर पिंजरे में कोर्ट लाया गया।









