ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के 3 नौजवानों को युगांडा में किडनैप कर लिया है। किडनैप करने के बाद उन तीनों के साथ बंधक बनाकर मारपीट भी की गई। किडनैप हुए नौजवानों की पहचान राकेश कुमार, सुरेंद्र और अवतार के रूप में हुई है। तीनों नौजवानों के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
पाकिस्तानी लोगों ने किया किडनैप
किडनैप हुए राकेश के पिता कश्मीर लाल ने इस मामले को लेकर सांसद सतनाम सिंह संधू को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बताया कि राकेश, सुरेंद्र व अवतार को पहले दुबई ले जाया गया, इसके बाद फिर उन्हें वहां से कीनिया लेकर जाया गया। जहां पाकिस्तान मूल के लोगों ने तीनों को अगवा कर लिया।
सांसद ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क
वहीं इस मामले सांसद सतनाम सिंह ने बताया कि परिवार की तरफ से मुझे शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद मैने भारतीय विदेश मंत्रालय व पंजाब के डीजीपी से संपर्क में हूं। हमारी कोशिश है कि जल्द तीनों नौजवानों को वापिस देश लेकर आए, इसके लिए हम संघर्ष करने के लिए भी तैयार हैं।









