मुंबई में रिहायशी इमारत में भीषण आग, बच्चे समेत 2 की मौ’त

Massive fire breaks out in residential building in Mumbai, 2 dead including a child

मुंबई के विले पार्ले इलाके में मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। शांता भवन की 11वीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे लगी आग में ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

नानावटी अस्पताल के मुताबिक, ढाई साल के अबीर और 23 वर्षीय अंकिता को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। आग की वजह से करीब 15 लोग लगभग 3 घंटे तक बिल्डिंग की छत पर फंसे रहे, जिन्हें बाद में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, AC यूनिट, घरेलू सामान, सोफा, बेड, फॉल्स सीलिंग और किचन के सामान तक फैल गई। आग करीब 4,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली थी। बताया गया कि आग एक ही कॉम्प्लेक्स की दो इमारतों तक पहुंच गई थी।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 बताया था, लेकिन 8 मिनट बाद इसे लेवल-2 घोषित कर दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस, बिजली कंपनी और BMC का स्टाफ पहुंचा।फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *