पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS निकास कुमार समेत 4 अधिकारियों के तबादले

Major administrative reshuffle in Punjab

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें जालंधर नगर निगम के कमिश्नर निकास कुमार समेत वरुण रूजम, साक्षी साहनी और संदीप ऋषि के नाम शामिल हैं।

तबादले के बाद निकास कुमार को एडिशनल सेक्रेटरी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जालंधर नगर निगम की कमान एक बार फिर IAS अधिकारी संदीप ऋषि को सौंपी गई है।

सरकारी आदेश के मुताबिक 2015 बैच के IAS अधिकारी संदीप ऋषि को Municipal Commissioner, Jalandhar नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल Chief Administrator, GMADA के पद पर तैनात हैं। उन्हें GMADA के साथ-साथ जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश में चारों अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *