जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी चुनावी टीम की घोषणा कर दी है। ग्रुप की ओर से पहले ही चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके थे। अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।
ग्रुप की ओर से जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, अचीवर्स ग्रुप की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम.बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।
चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित होने के बाद अचीवर्स ग्रुप की पूरी चुनावी टीम अब सामने आ गई है। ग्रुप का कहना है कि पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।अचीवर्स ग्रुप की पूरी टीम की घोषणा के बाद जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव में मुकाबले की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है।









