‘रैली बाद में, पहले हिसाब दो’… अमित शाह के दौरे से पहले परगट सिंह ने BJP को घेरा

पंजाब में भाजपा नशे के खिलाफ रैली निकाल रही है और इसे लेकर ही कल देश के गृहमंत्री अमित शाह पंजाब का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने भाजपा और अमित शाह से सवाल किए हैं कि वह बताकर जाएं कि पिछले 15 सालों में नशे को रोकने के लिए क्या काम किए गए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भाजपा नशे के खिलाफ रैली निकाल रही है और इसे लेकर ही कल देश के गृहमंत्री अमित शाह पंजाब का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने भाजपा और अमित शाह से सवाल किए हैं कि वह बताकर जाएं कि पिछले 15 सालों में नशे को रोकने के लिए क्या काम किए गए हैं।

भाजपा ने नशे पर कितना काम किया
परगट सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा की नशे के खिलाफ रैली निकालने से कोई एतराज नहीं है। गृहमंत्री ने बॉर्डर एरिया पर 50 किलोमीटर दायरा बढ़ाया गया था। ऐसे में कंटीली तारें लगाई थी। गृहमंत्री अमित शाह इस नेटवर्क से भाजपा ने नशे पर कितना काम किया है, वह उस पर जालंधर दौरे के दौरान जवाब देकर जाएं।

15 सालों का जवाब देकर जाएं अमित शाह
परगट ने कहा कि भाजपा के मंत्री सिर्फ पंजाब में राजनीति करने आते है। पंजाब से ज्यादा नशा गुजरात के पोर्ट से आता है और भाजपा ने उस नशे के खिलाफ क्या काम किया है। गृह मंत्री अमित शाह कल जालंधर दौरे पर जवाब देकर जाए कि 15 सालों में राजनीति के अलावा उन्होंने नशे पर क्या काम किए है।

केंद्र के नौकरियों के दावे फेल, जल्द आएगी कांग्रेस सरकार
वहीं केंद्र सरकार द्वारा नौकरियों को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए परगट सिंह ने कहा कि केंद्र के दावे फेल साबित हुए है। ऐसे में नौकरियां ना मिलने से बच्चे निराश हैं। नौजवानों को नौकरियां और अन्य साधन नहीं मिल रहे। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *