ख़बरिस्तान नेटवर्क : संगरूर के लहरागागा के गांव बखोरा खुर्द में तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने सैर कर रहे 5 बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 साल के बच्चे युद्धवीर की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 17 साल की ईशा बुरी तरह से घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे में बाकी 3 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
सैर कर रहे बेकाबू कार ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक बच्चे सैर कर रहे थे, इसी दौरान ऑल्टो कार काफी तेज स्पीड में आई और बेकाबू होकर सैर कर रहे 5 बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युद्धवीर को मृत घोषित कर दिया।
जबकि ईशा की हालत नाजुक होने के कारण शुरुआती इलाज के बाद उसे संगरूर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
कार छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को कब्जे में ले लिया है। ये गाड़ी हरियाणा नंबर की है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









