लुधियाना सिविल अस्पताल बना लड़ाई का अखाड़ा, जमकर चले ईट-पत्थर

लुधियाना सिविल अस्पताल लड़ाई का अखाड़ा बन गया, जब अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुटों के बीच में लड़ाई हो गई। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईट-पत्थर चले। इस दौरान वहां पर ईलाज करवाने आए मरीज और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना सिविल अस्पताल लड़ाई का अखाड़ा बन गया, जब अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुटों के बीच में लड़ाई हो गई। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईट-पत्थर चले। इस दौरान वहां पर ईलाज करवाने आए मरीज और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

अस्पताल के बाहर हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमला
जानकारी के मुताबिक सिर्फ अस्तपाल के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी खूब बवाल देखने को मिला। बदमाशों ने मेडिकल करवाने आए पक्ष पर ताड़तोड़ हथौड़ों से हमला करना शुरू कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।जिसके बाद एक बार फिर से लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *