पंजाब में बारिश बनी आफत, लुधियाना में 30 फीट सड़क धंसी, आसपास की बिल्डिंगों को खतरा

Rain wreaks havoc in Punjab; 30-foot stretch of road caves in in Ludhiana, posing a threat to nearby buildings.

पंजाब के लुधियाना और जालंधर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के बाद लुधियाना के ऋषि नगर में सड़क का करीब 30 फीट हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने से आसपास की इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं।

वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।राज्य में तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

इससे पहले 5 अगस्त को बरनाला में सबसे अधिक 12 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अमृतसर में 6 मिमी, गुरदासपुर में 2 मिमी, जबकि फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में 1.5 मिमी बारिश हुई। पठानकोट में केवल ट्रेस बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *