अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई को मिलकर लौट रहा था

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई है, जबकि 3 अन्य युवक बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई है, जबकि 3 अन्य युवक बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद अपने साथियों के साथ मिलकर झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने गया था। मुलाकात करने के बाद उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उसकी और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *