ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से किसानों ने हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार ने गन्ने की बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया तो वह जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। हमारी सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द इसका समाधान करें।
सरकार ने किसानों को नहीं दी गन्ने की राशि
भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह रॉय ने बताया कि पंजाब के किसानों का गन्ने की राशि अभी भी नहीं दी गई है। 2021-22 का लगभग ₹27.84 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और इस सीजन के 2025-26 में ₹68.50 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और साथ ही दूसरी मिलों द्वारा ₹41.60 प्रति क्विंटल की कटौती की गई थी। जिसके लिए अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है।
किसान लंबे समय से कर रहे हैं भुगतान का इंतजार
किसान नेता का कहना है कि वह लंबे समय से भुगतान करने की अपील कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस मामले को लेकर 10 अगस्त को कपूरथला के डीसी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और ऐसे में अगर मसला हल नहीं हुआ, तो वह 20 अगस्त को फगवाड़ा मंडी में किसानों की तरफ से एक बड़ी सभा की जाएगी। इस सभा के बाद हाईवे की ओर मार्च करते हुए जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम किया जाएगा।









