ख़बरिस्तान नेटवर्क : विजिलेंस ने मोहाली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मोहाली डीसी ऑफिस में तैनात RIA ब्रांच में तैनात सीनियर असिस्टेंट भुपिंदर कौर ने प्लॉट आवंटित करवाने के मामले में रिश्वत ली थी।
प्लॉट के लिए 8 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस ने बताया कि गुरदासपुर के चित गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने सीनियर असिस्टेंट भूपिंदर कौर पर मोहाली के स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी में नीलामी के जरिए प्लॉट आवंटित कराने के बदले में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इस बारे में बताया।
ट्रैप लगाकर किया गया गिरफ्तार
विजिलेंस ने आगे बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद सीनियर असिस्टेंट भूपिंदर के खिलाफ एक ट्रैप लगाया गया। जिसमें वह 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं। जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।









