PoK में पाक आर्मी की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां; अब तक 19 की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि (PoK) में चुनाव के बहिष्कार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाते हुए 19 लोगों को मार डाला है। हालांकि दर्जनों से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि (PoK) में चुनाव के बहिष्कार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाते हुए 19 लोगों को मार डाला है। हालांकि दर्जनों से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए चलाई गोलियां
भारतीय एजेंसियों को पता चला है कि सोमवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सुरक्षा व्यवस्था बहुत बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं, जबकि सुरक्षा बलों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए असली गोलियों और लंबी दूरी तक मार करने वाले आंसू गैस के गोले इस्तेमाल करने का आरोप है।

आसिम मुनीर ने सुरक्षा बलों को दिया था निर्देश
अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों को चुनाव का बहिष्कार करने वालों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है। वहां की सत्ता इस इलाके में विरोध की आवाज को पूरी तरह दबाना चाहती है, जहां कई हफ़्तों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उन्हें निर्देश दिया था कि अगर विरोध प्रदर्शन कम नहीं होते हैं तो बल का प्रयोग करें।

इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी बंद
PoK के लोगों के खिलाफ़ ज़बरदस्त बल प्रयोग के अलावा, वहां की सत्ता ने इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी हैं। इलाके के कई हिस्सों में बिजली और पानी की सप्लाई भी काट दी गई है। PoK में कई चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों में 13 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। PoK के लोगों की शिकायतों पर सरकार या प्रशासन के ध्यान न देने की वजह से ही बहिष्कार की मांग उठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *