जालंधर में DC ऑफिस में तैनात जूनियर असिस्टेंट का मौत, दोस्तों के साथ सैर करते आया हार्ट अटैक

जालंधर डीसी ऑफिस में लंबे समय से बतौर जूनियर असिस्टेंट काम कर रहे विवेक सोनी का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन के बाद प्रशासनिक करीबियों और उनके परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर डीसी ऑफिस में लंबे समय से बतौर जूनियर असिस्टेंट काम कर रहे विवेक सोनी का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन के बाद प्रशासनिक करीबियों और उनके परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दोस्तों के साथ कर रहे थे सैर
जानकारी के मुताबिक विवेक रोज की तरह ही अपने दोस्तों के साथ पिम्स अस्पताल के पास सैर कर रहे थे। सैर करने के दौरान ही अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। सैर कर रहे दोस्तों ने तुरंत उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक आने के कारण हुई मौत
जानकारी के मुताबिक विवेक सोनी को सैर के दौरान मेजर हार्ट अटैक आया था। जिस कारण उन्हें बचाने का मौका नहीं मिला और उनकी जान चली गई। जैसे ही उनके निधन का पता DC ऑफिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और उन्हें जानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस अचानक हुई अनहोनी से बेहद हैरान और दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *