महाराष्ट्र में समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत, ग्रुप के साथ पिकनिक मनाने आए थे

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने समुद्र से सभी छात्रों के शव बाहर निकाल लिए है। मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने समुद्र से सभी छात्रों के शव बाहर निकाल लिए है। मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं। पुलिस के मुताबिक पिकनिक पर आए कुछ छात्र नहाने के लिए समुद्र की में चले गए, पानी के गहराई का अंदाजा न होने के कारण सभी छात्रों की डूबने से मौत हो गई।

पिकनिक के लिए 48 लोगों का आया था ग्रुप
पुलिस के मुताबिक पुणे से 48 लोगों का एक ग्रुप दिवे आगर घूमने के लिए आए थे। इनमें 11वीं-12वीं के छात्र थे। ग्रुप में 25 लड़के और 17 लड़कियां और 6 टीचर्स भी शामिल थी। पिकनिक के दौरान ही कुछ छात्र समुदंर में नहाने के लिए उतर गए।

छात्रों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। जिस कारण वह समुंदर में काफी आगे चले गए। जिस कारण वह डूबने लगे, चीख-पुकार सुनकर टीचर्स ने रेस्क्यू टीमों को बुलाया। पर तब तक सभी बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मिलकर मृतकों को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *