ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के पुणे में कार और पिकअप के बीच जबरस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 6 साल का बच्चा और महिला भी शामिल हैं। वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुई है। यह हादसा बुधवार को शाम साढ़े 6 बजे के आस-पास हुआ था।
होटल के सामने हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि जेजुरी-मोरेगांव रोड पर होटल के सामने यह हादसा हुआ है। होटल मालिक और कर्मचारी पिकअप से फ्रिज उता रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू होकर आई और वह सीधे से पिकअप से जा टकराई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
हादसे में 2 बच्चे भी घायल
मृतकों को पहचान सोमनाथ रामचंद्र वयासे, रामू संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजीत अशोक जाधव, किरण भारत राउत, अश्विनी संतोष, अक्षय रात के रूप में हुई है। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक चार घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को शांते हॉस्पिटल जेजुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।