पंजाब में आज सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। वही मोहाली के बलौंगी में आदर्श नगर कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आर्यन 11 साल के आर्यन और 10 साल के राधे के रूप में हुई है।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे उन्हें अस्पताल से बच्चों के डूबने की सूचना मिली। जांच के बाद दोनों बच्चों के शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए हैं।