लुधियाना में दर्दनाक हादसा : 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मौत

लुधियाना में सड़क हादसे में 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्रैक्टिस के लिए जा रही अंशिका एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के नीचे आ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सड़क हादसे में 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्रैक्टिस के लिए जा रही अंशिका एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के नीचे आ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सोमवार 4 बजे की है घटना
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हादसा सोमवार 4 बजे का है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक एक्टिवा पर 3 लोग जा रहे हैं, जिसमें अंशिका भी बैठी हुई है। इसी दौरान सामने एक दूसरी एक्टिवा आ जाती है, उससे बचने के लिए एक्टिवा सवार ने ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाते ही एक्टिवा स्लिप कर गई और तीनों सड़क पर गिर गए।

इलाज के दौरान अंशिका की हुई मौत
इसी दौरान वहां से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे अंशिका सिर आ गया। हादसे के बाद खून से लथपथ अंशिका को इलाज के लिए DMC अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब दोनों पक्षों के बयानों और CCTV के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *