जालंधर पुलिस खुद सवालों में फंसी, नशे में गाड़ी चलाने का VIDEO वायरल

जब आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस ही उसकी उल्लंघना करना शुरू कर दें तो फिर आप क्या ही कहेंगे। जी, हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और पास में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद मौके पर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जब आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस ही उसकी उल्लंघना करना शुरू कर दें तो फिर आप क्या ही कहेंगे। जी, हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और पास में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद मौके पर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला।

जालंधर के भोगपुर की बताई जा रही है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो जालंधर के भोगपुर की बताई जा रही है। वायरल हो रही वीडियो में लोग पुलिस की गाड़ी को घेरकर खड़े हुए हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में इतने धुत्त हैं कि उनसे गाड़ी ही नहीं कंट्रोल हो पा रही, जिस कारण उन्होंने आस-पास खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

जब लोगों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को नीचे उतरने के लिए कहा, तो वे गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे और बाहर निकलने से बचते दिखे। इस दौरान वहां पर इकट्ठा हुए लोगों ने तुरंत अपने फोन निकाले और इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लोग बेहद गुस्से में पुलिसकर्मियों से सवाल कर रहे हैं।

लोगों ने उठाए सवाल, पूछा कौन करेगा कार्रवाई
आम जनता का कहना है कि जब आम लोग थोड़ी सी भी ट्रैफिक न नियमों की अनदेखी करते हैं, तो पुलिस तुरंत उनके भारी-भरकम चालान काट देती है। लेकिन जब खुद पुलिस के नुमाइंदे शराब के नशे में गाड़ियां ठोक रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा?

लोगों ने SHO को फोन कर दी जानकारी
बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन के SHO को फोन मिलाकर इस पूरी घटना की सूचना दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि ऐसे पुलिसकर्मी जो खुद शराब पीकर गाड़ियां चला रहे हैं, वे समाज की सुरक्षा करने के बजाय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *