कनाडा के बाद अब पंजाबियों ने ब्रिटेन में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। आम चुनाव में 11 पंजाबी मूल के लोग चुनाव जीते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा लेबर पार्टी के हैं। पंजाबियों की इस जीत में सबसे प्रमुख जालंधर के रहने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी का है। वे लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।
![](../PictureLarge/a059199e-be7b-4726-ae46-bb0b6615199cWhatsApp%20Image%202024-07-05%20at%207.37.39%20PM.jpeg)
20 से ज्यादा भारतीय मूल के लोगों को मिली थी टिकट
ब्रिटेन के आम चुनाव में इस बार 20 से ज्यादा भारतीय मूल और पंजाबियों को मैदान में उतारा था। लगातार 3 बार चुनाव जीतते आ रहे लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा मैदान ने नाम वापिस ले लिया। वे जालंधर के रहने वाले हैं और लंबे समय से ब्रिटेन में ही बसे हुए हैं।
तीसरी बार सांसद बनी प्रीत कौर गिल
लेबर पार्टी की प्रीत कौर गिल ने तीसरी बार बर्मिंघम-एडस्बेस्टन से चुनाव जीता है। प्रीत कौर गिल को पहली महिला सिख सांसद होने का गौरव भी प्राप्त है।
जस अठवाल भी चुनाव जीतने में कामयाब
जस अठवाल भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इल्फोर्ड साउथ से चुनाव जीता है। उनका जन्म भी 1963 में पंजाब में हुआ थ। वह, साल 2010 से राजनीति में सक्रिय है। हरप्रीत कौर उप्पल भी पंजाबी मूल की है। उन्होंने लेबर पार्टी की टिकट हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ा था।
इन्होंने भी चुनाव में मारी बाजी
इस तरह वरिंदर जस भी लेबर पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता है। उन्होंने वॉल्वरहैम्प्टन वेस्ट से चुनाव जीता है। इसी तरह गुरिंदर सिंह जोसन स्मेथविक संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। इसके अलावा सीमा मल्होत्रा लंदन की फेल्दम और हेस्टन सीट, किरीथ और जीवन संधर भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे है।