पटियाला में महिला की बेसबॉल से पिटाई के बाद गोली मारकर ह/त्या, ऑटो चालक भी घायल

Woman beaten with a baseball bat and shot dead in Patiala

पटियाला के पातड़ां में बुधवार रात एक महिला की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला पर दो गोलियां चलाईं। इस दौरान गोली लगने से एक ऑटो चालक भी घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार रात करीब 8:15 बजे पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर हुई। मृतका की पहचान सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल ऑटो चालक की पहचान लखवीर सिंह के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दिलप्रीत कौर बुधवार शाम बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेसबॉल से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दो गोलियां मार दीं। हमले के दौरान वहां मौजूद ऑटो चालक लखवीर सिंह को भी गोली लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्ध ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *