पंजाब : पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी ने AAP का थामा हाथ, शुरू की राजनीति की नई पारी

Punjab: Former cricketer Manpreet Gony joins AAP.

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी ने राजनीति में नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कुनार ने भी पार्टी की सदस्यता ली।पार्टी में शामिल होने के बाद गोनी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।

मनप्रीत गोनी AAP में शामिल होने वाले क्रिकेट जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी AAP में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। हालांकि, बाद में हरभजन सिंह समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो गए।

गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी थे चर्चित

मनप्रीत गोनी अपनी तेज गेंदबाजी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट की बड़ी खोज बताया था।

गोनी निचले क्रम में लंबे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम छह अर्धशतक दर्ज हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने 2019 में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के लिए भी खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *