पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; गिर सकते हैं ओले

Weather to change in Punjab and Chandigarh; alert issued for thunderstorms and rain across 12 districts—hail is also possible.

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज (30 अक्टूबर) राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इस बीच पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। फरीदकोट 34.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम में आए बदलाव के बाद अब सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं।

12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *