ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में शुक्रवार रात 2 गुटों के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के ऊपर ईट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान एक युवक पर दातर से हमला भी किया गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल की पहचान गुरमीत के रूप में हुई है। दोनों गुटों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।









