पंजाब में तिब्बत की आज़ादी को लेकर लोगों का शांति मार्च, 500 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

लुधियाना शहर में तिब्बत की आज़ादी को लेकर व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला। इस दौरान मार्च निकालने वाले लोगों ने हाथों में तिब्बत का झंडा और बैनर लिया हुआ था और तिब्बत को आजादी दो के नारे लगा रहे थे। इसमें 500 से अधिक तिब्बती नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस आंदोलन को लुधियाना के स्थानीय होजरी व्यापारियों का भी भरपूर समर्थन मिला।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना शहर में तिब्बत की आज़ादी को लेकर व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला। इस दौरान मार्च निकालने वाले लोगों ने हाथों में तिब्बत का झंडा और बैनर लिया हुआ था और तिब्बत को आजादी दो के नारे लगा रहे थे। इसमें 500 से अधिक तिब्बती नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस आंदोलन को लुधियाना के स्थानीय होजरी व्यापारियों का भी भरपूर समर्थन मिला।

इस कारण निकाला जा रहा है शांति मार्च
यह शांति मार्च युवा कांग्रेस की तरफ से शहीद लोबंगा रागजेन के सम्मान में दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी को लेकर लुधियाना में विभिन्न राज्यों से तिब्बती हॉजरी व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला है। उन्होंने दुनिया को यह याद दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) हेडक्वार्टर के सामने आत्मदाह कर लिया था कि तिब्बत एक कब्जा किया हुआ देश है और तिब्बती अपनी आजादी के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं।

चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
1 जुलाई को चीन द्वारा लागू किए गए तथाकथित एथनिक यूनिटी लॉ (Ethnic Unity Law) को तिब्बती संगठन की तरफ से सिरे से खारिज कर दिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि धर्मशाला से शुरू हुई यह चेन भूख हड़ताल, कैंडल मार्च और रैलियां पूरी दुनिया में तब तक जारी रहेंगी, जब तक चीन के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *