iPhone की EMI बनी मौ/त की वजह? माता-पिता समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Did iPhone EMI lead to a tragic end? Three people, including parents

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद iPhone की EMI को लेकर शुरू हुआ था। कुणाल ने हाल ही में iPhone खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसकी पिता के साथ बहस हो गई। पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल सुबह करीब 10 बजे तिसगांव की पहाड़ी पर चला गया।

कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता और गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की गई। उसे iPhone 15 Pro दिलाने की बात तक कही गई, लेकिन वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ।

दोपहर करीब 1 बजे पिता मुरलीधर बेटे को वापस लाने के लिए उसके पास पहुंचे। उसे पकड़कर नीचे लाने की कोशिश के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे खाई में गिर गए।

पति और बेटे को गिरते देख मां संगीता भी पहाड़ी से नीचे कूद गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुणाल की मानसिक स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।एक मोबाइल की EMI को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पूरा परिवार खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *