रक्षाबंधन का त्योहार हो सकता है फीका, चीनी महंगी होने से बढ़ेंगे मिठाइयों के दाम

भारत में त्योहारों से ठीक पहले चीनी के दाम ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि 10 दिनों के अंदर ही चीनी के दाम 20 रुपए तक बढ़ गए हैं। जिससे लोगों की रसोई के बजट और उनकी जेब पर काफी बड़ा असर पड़ेगा। जालंधर में 2 हफ्ते पहले चीनी 45 रुपए में मिल रही थी अब वह 65 रुपए किलो बिक रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत में त्योहारों से ठीक पहले चीनी के दाम ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि 10 दिनों के अंदर ही चीनी के दाम 20 रुपए तक बढ़ गए हैं। जिससे लोगों की रसोई के बजट और उनकी जेब पर काफी बड़ा असर पड़ेगा। जालंधर में 2 हफ्ते पहले चीनी 45 रुपए में मिल रही थी अब वह 65 रुपए किलो बिक रही है।

डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने का असर
दरअसल त्योहार के सीजन को देखते ही चीनी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि उस हिसाब से चीनी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिस कारण ही चीनी के दामों इतना उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी के दाम बढ़ने का एक कारण चीनी मिलों द्वारा गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल में ज्यादा करने से भी है।

मिठाईयां भी होंगी महंगी
त्योहारी सीजन शुरू होने से चीनी की महंगाई का असर मिठाई बाजार पर भी पड़ सकता है। जालंधर के एक मिठाई विक्रेता के मुताबिक चीनी की कीमत 20 रुपए बढ़ी है, जिस कारण मिठाइयों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, सबसे ज्यादा इस पर ही असर देखने को मिलेगा। मावा, छेना, दूध और दूसरी सामग्री के महंगे होने से कारोबारियों की लागत बढ़ रही है, जिसका असर आने वाले दिनों में ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *