आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने शुक्रवार को अपनी नई मीडिया टीम की घोषणा की। पार्टी ने राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए 23 प्रवक्ताओं और 29 टीवी पैनलिस्टों को जिम्मेदारी सौंपी है।
इस टीम का ऐलान AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने संयुक्त रूप से किया। पार्टी के मुताबिक, नई मीडिया टीम सरकार की योजनाओं, पार्टी के फैसलों और जनता से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
नई टीम में गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, मलविंदर सिंह कंग, जगदीप गोल्डी कंबोज, डॉ. अमनदीप कौर, देविंदर सिंह लाडी धोस, दिनेश चड्ढा, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजिंदर सिंह लालपुरा, अमृतपाल सिंह सुखानंद, डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी, नील गर्ग, दीपक बाली, हरचंद सिंह बरसट, डॉ. सनी अहलूवालिया, जगरूप सिंह सेखवां, गुरप्रीत सिंह जीपी, जगतार संघेरा, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, बिक्रमजीत पासी, अनिल ठाकुर, शशिवीर शर्मा और एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।
पार्टी ने कहा कि प्रवक्ता और पैनलिस्ट टीवी चैनलों और अन्य सार्वजनिक मंचों पर AAP की नीतियों और कार्यक्रमों का पक्ष मजबूती से रखेंगे। साथ ही, मीडिया के जरिए जनता के सवालों और प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का दृष्टिकोण सामने रखेंगे।
AAP के अनुसार, आगामी महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए यह कदम पार्टी के जनसंपर्क और मीडिया अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।









