स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत की खबर

स्पेन में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। स्पैनिश मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : स्पेन में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। स्पैनिश मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल सेवा प्रभावित हो गई और संबंधित रेल लाइन बंद कर दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन मेडिकल टीमें और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

विपरीत दिशा से आ रही थीं ट्रेनें
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रेन सुबह करीब 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही थी। रेल नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुर्घटना की जानकारी साझा की। रेल ऑपरेटर के मुताबिक, दोनों ट्रेनों के बीच पीछे से टक्कर हुई। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे होने की जानकारी दी गई है।

घायलों के इलाज के लिए इंतजाम, स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने के निर्देश
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और मेडिकल टीमें घायलों की देखभाल में जुट गईं। टोलेडो के पास स्थित उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान के मुताबिक, बचाव दल ने घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा था, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां अतिरिक्त व्यवस्था की जा सके।

मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन की रेल सेवा प्रभावित
दुर्घटना के बाद मैड्रिड और दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा रोक दी गई। इस मार्ग पर सेविल समेत कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं। हादसे के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और रेल सेवाओं को बहाल करने के लिए आगे की कार्रवाई जरूरी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *