ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में ऑनलाइन पेमेंट करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। मौजूदा जेनरेशन कैश रखने की जगह पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना ही बेहतर समझती है। पर अब लोगों को अपनी जेब में कैश रखना पड़ेगा क्योंकि 2 अक्टूबर से UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे। क्योंकि पूरे देशभर में व्यापारियों ने सरकार के नए नियमों के विरोध में UPI Dayमनाने का ऐलान किया है।
क्या है UPI Day और क्यों मनाया जा रहा
दरअसल UPI Day वाले दिन देशभर के सभी व्यापारी व दुकानदार UPI से कोई भी पेमेंट नहीं लेंगे। इस दिन व्यापारी संगठन 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% चार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों की इस चार्ज को हटाने की मांग है। इस दौरान व्यापारी QR कोड, स्कैनर, साउंड बॉक्स और अन्य डिजिटल पेमेंट डिवाइसेस को काले कपड़े से ढककर विरोध करेंगे।
सरकार के इस नए नियम का हो रहा है विरोध
आपको बता दें कि सरकार के नए नियम के मुताबिक अगर आप किसी भी दुकानदार को UPI के जरिए 2 हजार से ज्यादा की पेमेंट करते हैं तो इस पर 0.4 फीसदी चार्ज लगेगा। इसी को लेकर दुकानदारों और व्यापारियों की तरफ से विरोध हो रहा है। हालांकि अगर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है तो वह बिल्कुल फ्री है।









