जालंधर: शहरवासियों के लिए बिजली सप्लाई से जुड़ी अहम खबर है। 1 अगस्त यानी कल शहर के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।बिजली विभाग की ओर से जरूरी रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।11 केवी डकोहा फीडर पर शटडाउन के कारण कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वहीं, 11 केवी सेंट्रल मिल फीडर पर भी इसी समय शटडाउन रहेगा। इसके चलते बशीरपुरा, ठाकुर सिंह कॉलोनी, संतोषी नगर और काजी मंडी के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।








