स्पेन में 49 हजार से ज्यादा प्रवासी घुसे, बॉर्डर पर आर्मी के रोकने पर मची भगदड़; 18 की मौत

स्पेन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई है। वीरवार सुबह-सुबह करीब 3 हजार प्रवासियों ने एकसाथ स्पेन में घुसने की कोशिश की। पुलिस सुरक्षा के बीच कई लोग आपस में टकरा कर गिर गए, जिससे भीड़ में दबने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। इस दौरान स्पेन और मोरक्को के 100 से ज्यादा सैनिक घायल हो गए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : स्पेन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई है। वीरवार सुबह-सुबह करीब 3 हजार प्रवासियों ने एकसाथ स्पेन में घुसने की कोशिश की। पुलिस सुरक्षा के बीच कई लोग आपस में टकरा कर गिर गए, जिससे भीड़ में दबने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। इस दौरान स्पेन और मोरक्को के 100 से ज्यादा सैनिक घायल हो गए हैं।

49 हजार प्रवासियों ने स्पेन में की एंट्री
स्पेन की सरकार की तरफ से इस मामले में आंकड़े भी जारी किए हैं। उनके मुताबिक मोरक्को से करीब 49 हजार लोग तैरकर या फिर पैदल चलकर स्पेन के स्यूटा शहर में एंट्री कर चुके हैं। ये सभी प्रवासी एशियाई और अफ्रीकी मूल के हैं और यूरोप के देशों में घुसना चाहते हैं ताकि अपनी लाइफ बेहतर कर सकें।

यूरोप का हिस्सा है स्यूटा शहर
स्यूटा ऐसा शहर है जहां अफ्रीका और यूरोप की सीधी जमीनी सीमा मिलती है। इसलिए बेहतर नौकरी और अच्छी जिंदगी की तलाश में मोरक्को समेत कई अफ्रीकी देशों के लोग सबसे ज्यादा इस रास्ते को चुनते हैं। स्यूटा भले ही भौगोलिक तौर पर अफ्रीका में है, लेकिन यह स्पेन और यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा है। यानी अगर कोई प्रवासी स्यूटा में घुस जाता है, तो वह यूरोप की सीमा तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि हजारों लोग हर साल यहां से यूरोप में दाखिल होने की कोशिश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *