जालंधर में जिस नशा तस्कर को पुलिस ढूंढ रही थी, वह घर में ही मिला! बाहर आते ही छूने लगा पुलिस के पैर

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उस समय पुलिस भी हैरान रह गई, जब जिस आरोपी को फरार बताया जा रहा था, वह अपने घर के अंदर ही मौजूद मिला। पुलिस और नगर निगम की टीम आरोपी के घर पर कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया, आरोपी विक्रम सिंह उर्फ लक्की बाहर निकल आया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उस समय पुलिस भी हैरान रह गई, जब जिस आरोपी को फरार बताया जा रहा था, वह अपने घर के अंदर ही मौजूद मिला। पुलिस और नगर निगम की टीम आरोपी के घर पर कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया, आरोपी विक्रम सिंह उर्फ लक्की बाहर निकल आया। बाहर आते ही वह पुलिस के पैर छूने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई।

पीला पंजा चलाने पहुंची थी पुलिस और नगर निगम की टीम
मामला हाउस नंबर 1026 का है, जहां पुलिस और नगर निगम की टीम विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के घर पर कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिस और नगर निगम की टीम की ओर से घर पर पीला पंजा चलाए जाने की कार्रवाई की जानी थी।

पुलिस के मुताबिक, विक्रम सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कार्रवाई के दौरान उसे फरार बताया जा रहा था। लेकिन जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से वही व्यक्ति बाहर निकल आया, जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।

दरवाजा खुला तो सामने आया पुलिस का आरोपी
घर से विक्रम सिंह के बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस के सामने आते ही आरोपी उनके पैर छूने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई कि जिस आरोपी को पुलिस फरार बता रही थी, वह आखिर घर के अंदर कैसे मौजूद था।

आरोपी पर 12 मामले दर्ज होने का पुलिस का दावा
पुलिस का कहना है कि विक्रम सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें सात मामले एक्साइज एक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो से तीन मामले लड़ाई-झगड़े और दो से तीन मामले एनपीएस एक्ट के तहत दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी, लेकिन घर पर नहीं चला पीला पंजा
विक्रम सिंह को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने फिलहाल उसके घर पर पीला पंजा नहीं चलाया है। अब पुलिस की कार्रवाई के साथ यह भी सवाल उठ रहा है कि जिस आरोपी को फरार बताया जा रहा था, वह घर में मौजूद होने के बावजूद पुलिस की पकड़ से कैसे बाहर था। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद तस्वीर और साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *