जालंधर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला-बच्ची को मारी टक्कर, चालक कार छोड़कर हुआ फरार

Speeding Scorpio hits woman and child in Jalandhar; driver flees, abandoning the car.

जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घायल महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और उसके पीछे आ रही फॉर्च्यूनर के बीच पीछा चल रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी महिला व बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से मुस्लिम कॉलोनी में महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *