*PIMS अस्पताल के नर्सरी वार्ड में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लगने के कारण 15 नवजात बच्चों से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे थे, जिसमें से सिर्फ एक को ही बचाया जा सका है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लगने के कारण 15 नवजात बच्चों से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे थे, जिसमें से सिर्फ एक को ही बचाया जा सका है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

PIMS के स्त्री रोग वार्ड में लगी आग
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (PIMS) के अस्पताल में स्त्री वार्ड के नर्सरी में एसी कंप्रेसर फटने के कारण ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में फैल गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन
जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला किया है। कमेटी यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और हादसे के पीछे क्या वजह थी। जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल
PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है। करीब 140 एकड़ में फैले इस अस्पताल में लगभग 1,300 बेड हैं। यहां 27 से ज्यादा तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा है। PIMS में कई बड़े मेडिकल सेंटर शामिल हैं। इनमें इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *