पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, एनकाउंटर में जख्मी हुआ आरोपी

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के सरहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें एक आरोपी जख्मी हो गया है। आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय के रूप में हुई है, उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से एक पिस्तौल और बाइक भी बरामद की गई है।

नाकेबंदी के दौरान चलाई गोलियां
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने सरहाली कलां के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश। जैसे ही उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की 2 गोलियां लगने से वह घायल हो गया।

आरोपी पर दर्ज हैं पहले भी कई मामले
जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से चार मामले दर्ज हैं और वह कई फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने थाना सरहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *