जालंधर के गोराया में बड़ा हादसा, 25 फीट ऊंचे हाईवे से नीचे गिरी कार; 3 घायल

जालंधर-गोराया हाईवे पर एक कार बेकाबू होते हुए रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे पुल से गिर गई। कार ने 2-3 पलटियां खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार जख्मी हो गए और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-गोराया हाईवे पर एक कार बेकाबू होते हुए रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे पुल से गिर गई। कार ने 2-3 पलटियां खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार जख्मी हो गए और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चक्कर आने के कारण हुआ हादसा
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि कार सवार कपूरथला से लुधियाना की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आने शुरू हो गए। चक्कर आने के बाद उसने कार से अपना कंट्रोल खो दिया और वह हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे गिर गई।

हादसे में 3 लोगों को आई चोटें
उन्होंने आगे बताया कि कार में बुजुर्ग व्यक्ति समेत परिवार के 2 अन्य लोग भी थे। हादसे में कार सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें जानकारी मिलने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार को सड़क से हटा दिया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था को दोबारा से शुरू करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *