ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रहीमपुर अनाज मंडी में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते इस झड़प ने हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों गुटों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दोनों गुटों के बीच चली 16 गोलियां
जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 3 बजे की है। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ईट-पत्थरों से हमला किया और उसके बाद फिर दोनों तरफ से 16 राउंड गोलियां चली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।









