राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

Ram Rahim granted 21-day furlough; out of jail for the 17th time in 9 years.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे वह सिरसा स्थित डेरा पहुंच गया।राम रहीम के काफिले में दो लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर, दो इनोवा और दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल थे।

राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। करीब 9 साल में यह 17वीं बार है, जब उसे पैरोल या फरलो मिली है।

इस साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। पैरोल पूरी होने के बाद वह 25 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था।

दो मामलों में हो चुका है बरी

राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में 2017 में दोषी ठहराया गया था और दोनों मामलों में कुल 20 साल की सजा हुई थी।रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन मई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे इस मामले में बरी कर दिया।

वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। मार्च 2026 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि रद्द करते हुए उसे बरी कर दिया। हालांकि, इस फैसले के खिलाफ छत्रपति के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने अपील सुनने की मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *