ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह पॉश इलाके में मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास 2 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बीकानेर स्वीट्स के मालिक अके सिंह की जान बाल-बाल बच गई। बताया इनमें से एक गाड़ी जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक रंधावा उर्फ लक्की रंधावा की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट पर हुआ हादसा
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट की है। जहां बीकानेर स्वीट्स के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक रंधावा की गाड़ी मोड़ ले रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद चेयरमैन की गाड़ी बेकाबू होते हुए दुकान में घुस गई, जहां बीकानेर स्वीट्स के मालिक कार के नीचे आने से बाल-बाल बच गए।
गाड़ी मेरे पैर पर चढ़ गई – बीकानेर स्वीट्स मालिक
बीकानेर स्वीट्स के मालिक ने बताया कि सुबह 2 गाड़ियों को टक्कर हो गई। मैंने देखा कि एक गाड़ी दुकान की तरफ आ रही है, मैंने खुद को बचाने की कोशिश की, पर फिर भी गाड़ी मेरे पैर पर चढ़ गई। जिस कारण मेरे पैरों में चोट आई है। वहीं गाड़ियों की स्पीड करीब 100 से ऊपर थी।
पुलिस बोली तुम्हारे पिता मरे तो नहीं है न
वहीं इस घटना पर जानकारी देते हुए बीकानेर स्वीट्स के मालिक के बेटे पकंज ने बताया कि गाड़ी को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन का गनमैन चला रहा था। हादसे के बाद भी वह अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं हो रहा था। वहीं जब पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने कहा कि तुम्हारे पिता मरे तो नहीं है न।









