ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी जैसमीन गिल की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। उसने जांच कर रहे पुलिस को बताया कि इमिग्रेशन एजेंसी के एजेंट उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए गए हैं।
DNA के कारण हुआ मौत का खुलासा
इसी दौरान एल्डोराडो काउंटी में पुलिस को 1 अक्टूबर को एक महिला की जली हुई लाश मिली। लाश इतनी जल चुकी थी कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। जिसके बाद पुलिस ने लाश को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। जिसके बाद DNA रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक महिला कोई और नहीं बल्कि जैसमीन गिल ही है।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
जैसमीन की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति गुरिंदर को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब गुरिंदर से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरिंदर गिल को गिरफ्तार कर सैक्रामेंटो काउंटी की मुख्य जेल भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़े दो ठिकानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।









