जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी, DC ने जारी किए आदेश

Half-day holiday in schools and colleges in Jalandhar on October 24

जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव (वाल्मीकि जयंती) को लेकर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। 24 अक्टूबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी रहेगी। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर जालंधर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यह आदेश जालंधर नगर निगम की सीमा के भीतर आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI पर लागू होंगे। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *