ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी करमवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी हिरासत में ले लिया है। कनाडा सरकार ने करमवीर को डिपोर्ट कर दिया था, जिसके बाद वह भारत लाया गया, जैसे ही वह दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा तो पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने उसे पकड़ लिया।
3 सितंबर को जारी किया गया था LOC
करमवीर सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF ने 3 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। LOC जारी होने के बाद उसके भारत आने पर सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद जब उसे कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाया गया तो AGTF पंजाब की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
बिश्नोई का था करीबी, अनमोल बिश्नोई की मदद की थी
पंजाब पुलिस के मुताबिक करमवीर सिंह ने ही अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को रहने, छिपने और दूसरी जरूरतों में मदद की थी। इसी मामले की जांच में करमवीर का नाम पहली बार आया। वहीं करमवीर के खिलाफ SAS नगर में स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।








